Jamshedpur: जिला परिषद कार्यालय में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ डॉ. कविता परमार ने दर्ज कराई शिकायत

जमशेदपुर:  बागबेड़ा कीताडीह की जिला पार्षद डॉ. कविता परमार ने जिला परिषद कार्यालय में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी और उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान से लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि जिला परिषद सदस्यों की अनुशंसा से स्वीकृत योजनाओं में कार्यालय द्वारा मनमानी की जा रही है।

डॉ. परमार ने आरोप लगाया कि चहेते संवेदकों को मनमाने तरीके से काम दिलाया जा रहा है और गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के बावजूद संवेदकों को पूरा भुगतान कर दिया जाता है, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं।

 

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि वी.आर. इंटरप्राइजेज द्वारा उत्तरी बागबेड़ा पंचायत के शीतला मंदिर परिसर में जलमीनार और पूर्वी बागबेड़ा पंचायत के हनुमान मंदिर के पास नाला निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी सामने आई। शिकायत करने के बावजूद संवेदक ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखाया और विभाग ने बिना जांच के पूरा पेमेंट कर दिया।

डॉ. परमार ने कहा कि अगर समय पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला परिषद कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना देकर अपनी लड़ाई और मजबूती से लड़ेंगी।

इस मामले में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि समय पर कार्रवाई होगी और जिला परिषद सदस्यों के मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time