देवघर: शिवलोक परिसर में 6, 7 और 8 अक्टूबर को तीन दिवसीय जय श्री हनुमान कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल प्रचार-प्रसार के लिए समिति ने सभी वार्डों से प्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रित कर नगर के प्रत्येक कोने तक कार्यक्रम की जानकारी पहुँचाने की योजना बनाई।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विष्णुकान्त झा ने बताया कि कथा का शुभारंभ 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे पूजन और उद्घाटन के साथ होगा। प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक हनुमान कथा का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद रात 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
8 अक्टूबर को दिन में हनुमान जी का पूजन, दोपहर 12 बजे प्रतियोगिताएं और शाम 4 बजे से कथा का आयोजन होगा। रात 8:15 बजे समापन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कथा वाचन और संत
तीन दिवसीय कथा का वाचन संत पीठाधीश्वर स्वामी आनंद महाराज और सत्यानंद जी महाराज (वृंदावन) करेंगे।
बैठक में विष्णुकान्त झा, शुभम भारती, प्रमोद शर्मा, सुनील वर्मा, सागर यादव, रंजीत कुमार, पंकज सिंह, डॉ. राजेश, डॉ. कमल किशोर, पीयूष मिश्रा, चंद्नानंद, वरुण कुमार राय, वैभव आनंद, विक्की कुमार, मोहन बरनवाल और गोपाल यादव उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें :
Deoghar: डॉ. आशुतोष झा और सुदीप पाण्डेय को मिला ट्रांसकॉम-2025 सम्मान