देवघर: श्यामगंज रोड स्थित शिवाय ब्लड सेंटर के निदेशक डॉ. आशुतोष झा और एसजेएस ब्लड बैंक के निदेशक सुदीप पाण्डेय को गुड़गांव के होटल ग्रैंड हयात में आयोजित ट्रांसकॉम-2025 कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 19 से 21 सितंबर तक आयोजित किया गया था।
डॉ. आशुतोष झा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उनके व्यक्तिगत प्रयासों का प्रतीक है, लेकिन शिवाय ब्लड सेंटर की पूरी टीम की मेहनत और समर्पण के बिना यह संभव नहीं था।
डॉ. झा ने आगे कहा कि यह सम्मान उन्हें और प्रेरित करेगा। इससे रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता फैलाने का भी अवसर मिलेगा। शिवाय ब्लड सेंटर की टीम और उनके योगदान को मान्यता मिलने से उनके प्रयासों को और बल मिलेगा।
इसे भी पढ़ें :
Ranchi: माकपा राहे में किसान-मजदूर एकता पर जोर, जनमुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का निर्णय
There is no ads to display, Please add some



















































