Ranchi: माकपा राहे में किसान-मजदूर एकता पर जोर, जनमुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का निर्णय

रांची: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की राहे तीनों लोकल कमिटी की बैठक कटयाडीह (राहे) में कामरेड सदानंद महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक से पहले शहीद गोपाल सिंह मुंडा प्रतिमा स्थल पर वरिष्ठ कामरेड अमरसिंह मुंडा द्वारा पार्टी का झंडा फहराया गया।

बैठक में माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल के सदस्य समीर दास, सुफल महतो, जिला सचिव दिवाकर सिंह मुंडा और राज्य कमिटी सदस्य रंगोवती देवी उपस्थित रहे। बैठक में हाल ही में निधन होने वाले माकपा नेता कामरेड संतोष कुमार घोष और मो इकबाल के साथ-साथ पंजाब में आई बाढ़ के मृतकों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

बैठक में निम्नलिखित मुद्दों पर किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के एकता के आधार पर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया:

बेरोजगारी और महंगाई
निजीकरण और कारपोरेट लूट
हाथियों का आतंक
यूरिया खाद में लूट
पलायन और जबरन जमीन अधिग्रहण
किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी
नौजवानों के लिए रोजगार
महिलाओं के बराबरी के अधिकार
वन, जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा की रक्षा
इसके तहत 6 अक्टूबर को अनुमंडल कार्यालय के सामने विशाल धरना और प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसके पहले सभी गांवों में व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाएगा।

सितंबर माह तक सभी गांवों में किसानों का सम्मेलन आयोजित करने का आवाहन किया गया है। जिला कमिटी सदस्य जयपाल सिंह मुंडा, पांडू राम मुंडा, शोभाराम महतो, विसमबर महतो, सुरेन्द्र बैठा, भुवनेश्वर मुंडा, लोकल कमिटी सदस्य सदानंद महतो, बिनोद साव, जगन्नाथ मुंडा, गोबिंद मुंडा, मुगा महली, सुखदेव महतो, बुधराम मांझी, अमरसिंह मुंडा, फकुत मुंडा, श्रवन मुंडा आदि उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Breaking: देवघर के HDFC बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में डाला डाका, 2 करोड़ लूटकर फरार 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : सिंगपुर में जेएलकेएम प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक

मुरी : सिंगपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सिल्ली प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने…

Spread the love

Muri : लगातार वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त, कीचड से सड़क  पर आवागमन हुआ मुश्किल

मुरी : सिंगपुर-मुरी गोला रोड मातृछाया अस्पताल के सामने का रास्ता कीचड़युक्त होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। पुरा रास्ता जहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time