Breaking: देवघर के HDFC बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में डाला डाका, 2 करोड़ लूटकर फरार

देवघर:  मधुपुर के राजबाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में सोमवार दोपहर 6–7 हथियारबंद अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में डाका डाल दिया। करीब 35 मिनट तक चले इस खौफनाक घटनाक्रम में बदमाशों ने बैंक से कैश और सोना लूटकर फरार हो गए।

दोपहर 12:45 बजे अपराधी हेलमेट और बुर्का पहनकर बैंक में घुसे। उन्होंने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया, हाथों में टेप बांध दिए और मारपीट भी की। करीब 1:20 बजे तक बदमाशों ने बैंक को पूरी तरह कब्जे में रखा।

 

डकैत चेस्ट का लॉक तोड़कर तीन बैग में कैश भर ले गए। शुरुआती आकलन के मुताबिक करीब 75 लाख रुपए नकद और गोल्ड रूम से करोड़ों रुपए का सोना लूटा गया। कुल नुकसान लगभग 2 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। बैंक प्रबंधन अभी सटीक राशि का आकलन कर रहा है।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी तीन बाइकों पर अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले। हैरानी की बात यह है कि बैंक आरपीएफ बैरक के ठीक सामने स्थित है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Potka : कैरासाईं में जिला परिषद सूरज मंडल समेत तीन पर जानलेवा हमला मामले में कोवाली थाने में शिकायत दर्ज

पोटका: सोमवार की रात करीब 2:30 बजे कोवाली थाना क्षेत्र के कैरासाईं के समीप 30 से 40 की संख्या में अज्ञात कांवरियों के झुंड द्वारा जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल…

Spread the love

Potka : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल समेत अन्य पर जानलेवा हमला, MGM अस्पताल में घायलों को देखने पहुंची समाजसेवी दुखनी सोरेन 

पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के कैरासाईं में महिला कांवरियों के साथ कथित छेड़खानी के बाद कांवरियों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में जिला परिषद सदस्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time