Jamshedpur: रात ड्यूटी पर तैनात टाटा कमिंस के कर्मचारी के घर पर चोरों ने बोला धावा, उड़ाए कीमती ज़ेवरात

जमशेदपुर:  टेल्को थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-8, क्वार्टर नंबर के-2/34 में देर रात चोरों ने टाटा कमिंस के कर्मचारी चैतन्य मुर्मू के घर में चोरी कर लाखों की संपत्ति ले गए। घटना उस समय हुई जब चैतन्य ड्यूटी पर थे।

सोमवार सुबह 7 बजे घर लौटने पर चैतन्य ने देखा कि मकान का ग्रिल टूटा हुआ है और अंदर की सभी अलमारियां खुली थीं। चोरों ने खासतौर पर बेटी की अलमारी को निशाना बनाया और करीब 20 हजार रुपये के कपड़े व जेवरात उड़ा लिए। परिवार के अन्य सदस्य उस समय घाटशिला स्थित गांव गए हुए थे।

 

पड़ोस की एक छात्रा ने बताया कि रात करीब 1 से 1.30 बजे के बीच उसे कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दी थीं। चोरी की जानकारी उन्हें अगली सुबह मिली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डेढ़ महीने पहले भी पड़ोसी विनय कुमार झा की स्पलेंडर बाइक चोरी हुई थी, जिसे पुलिस ने पुरूलिया से बरामद किया था। लेकिन आरोपी अभी तक रिमांड पर नहीं लिया गया। इस ताजा चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस सिर्फ चेकिंग और वसूली में लगी है, अपराधियों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही।
बढ़ती आपराधिक घटनाओं से लोगों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Breaking: देवघर के HDFC बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में डाला डाका, 2 करोड़ लूटकर फरार

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शनि शांति यज्ञ का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर : जुगसलाई के दुखु मार्केट स्थित रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड पर शनिवार को शनिदेव मंदिर में झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

Spread the love

Bahragora : बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में शनिवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीत नितिन सुरीन की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time