Ranchi: रांची में पुलिस टीम पर नकाबपोश अपराधियों की फायरिंग, हवलदार घायल

रांची:  रांची के खलारी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग की। यह घटना बमने पंचायत, निर्मल महतो चौक पर हुई।

इस फायरिंग में हवलदार राम शरिक शर्मा के पैर में गोली लगी। उन्हें स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फायरिंग के समय गश्ती दल में अवर निरीक्षक रवि सोनी के साथ एक हवलदार और आरक्षक भी मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार और बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने अचानक फायरिंग की और तुरंत फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी शुरू कर दी और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर अपराधियों की फायरिंग से एक गोली मकान के दरवाजे पर जा लगी। दरवाजे पर गोली का निशान स्पष्ट है। वहीं, पास में अपराधियों के हेलमेट का टूटा हुआ हिस्सा भी मिला है। सभी अपराधी कार और बाइक पर सवार थे।

घटना के तुरंत बाद खलारी एसडीपीओ रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस सुबह चार बजे तक छापेमारी करती रही। इस दौरान एक संदिग्ध के घर से मारुति स्विफ्ट डिजायर कार और सीसीटीवी डीवीआर को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Train Fire: बक्सर-टाटा फास्ट एक्सप्रेस में लगी आग, ट्रेन से कूदे यात्री


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : मुरी की रिया पाठक ने जीता ‘मिस ईस्ट जोन’ का खिताब, क्षेत्र में खुशी की लहर

मुरी : रांची के कांके स्थित मीडोज बैंक्वेट में महाबली एंटरटेनमेंट की ओर से ‘मिस्टर एंड मिसेस ईस्ट जोन’ फैशन एवं शूटिंग इवेंट का आयोजन किया गया। इस फैशन शो…

Spread the love

Muri : मुरी से दो अज्ञात व्यक्ति ले उड़े बेलोनो कार, कार मालिक ने पुलिस से बरामदगी की लगायी गुहार

मुरी : मुरी स्टेशन परिसर स्थित टेम्पो स्टैंड के पास से बीती रात दो अज्ञात व्यक्ति धोखा देकर एक सफेद बेलोनो कार लेकर फरार हो गए। कार मालिक रोशन महतो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time