Train Fire: बक्सर-टाटा फास्ट एक्सप्रेस में लगी आग, ट्रेन से कूदे यात्री

जमशेदपुर:  बक्सर से टाटा जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पहिए में सोमवार को आग लगने से यात्रियों में घबराहट और अफरातफरी का माहौल बन गया। यह घटना हावड़ा मेन रेलखंड, जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच काशी टांड हॉल्ट के पास हुई।

यात्री ट्रेन से कूदकर भागे
सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के इंजन से तीसरी बोगी के नीचे धुआं उठने लगा। रेलवे सूत्रों ने बताया कि 8184 डाउन ट्रेन के ब्रेक बेंडिंग से आग लगी थी। धुएं को देखकर यात्री घबरा गए और ट्रेन के रुकते ही तेजी से नीचे उतरकर दूरी बनाने लगे। तकरीबन सभी यात्री ट्रेन से उतर गए और अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे।

रेलवे ने तुरंत नियंत्रण किया
घटना की सूचना मिलते ही रेल कर्मचारी फायर सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया। करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई और ट्रेन को दोबारा रवाना कर दिया गया।

आसनसोल रेलमंडल के पीआरओ बिपलव बाउरी ने बताया कि आग ब्रेक बेंडिंग के कारण लगी थी और कोई नुकसान नहीं हुआ। ट्रेन थोड़ी देर के लिए रोकी गई थी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बार-बार गुहार के बाद भी बहरागोड़ा में कीचड़ से पटी सड़कें, ग्रामीण बेहाल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

    जमशेदपुर : साऊथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 जो मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजन किया गया था ,में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Spread the love

    Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time