जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा देवगम टोला में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। गली में खेल रही नौ वर्षीय बच्ची की दीवार गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय एक टेंपो गली में घुस रहा था। टेंपो के किनारे दीवार से टकराने के कारण दीवार भरभरा कर गिर गई। उसके पास खेल रही बच्ची दीवार के नीचे दब गई। बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ खेल रही दूसरी बच्ची के पैर में चोट आई।
हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान सुनीता नाग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इसे भी पढ़ें : Breaking: देवघर के HDFC बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में डाला डाका, 2 करोड़ लूटकर फरार
There is no ads to display, Please add some



















































