Deoghar: रितंभरा होम योग कक्षा में तीन योगिनियों को मिला योग शिक्षक प्रमाण-पत्र

देवघर:  महिला पतंजलि योग समिति के तहत चल रही रितंभरा होम योग कक्षा में तीन योगिनियों को सह योग शिक्षक का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई मुख्य योग शिक्षिका मंजू बरनवाल ने की।

इस अवसर पर रितंभरा होम योग कक्षा के नियमित योग साधक और इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के कोषाध्यक्ष अधिवक्ता राजकुमार बरनवाल, संरक्षिका रूनु मिश्रा, वरिष्ठ योग साधक राजेन्द्र राय, शिक्षक नंदलाल पंडित, इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्य योग शिक्षिका मंजू बरनवाल ने बताया कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाली तीनों शिक्षिकाएं—विनीता कुमारी, नीतू सिंह और सुधा देवी—अपने-अपने क्षेत्रों में योग कक्षा चलाकर समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाएँगी और लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेंगी।

सभी योग साधकों ने तीनों योग शिक्षिकाओं को बधाई दी और उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में उपस्थित साधकों और समुदाय के सदस्यों ने इसे समाज में योग के महत्व को बढ़ावा देने वाला सकारात्मक कदम बताया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Deoghar: शिवलोक परिसर में किया जाएगा तीन दिवसीय जय श्री हनुमान कथा का आयोजन

 

Spread the love

Related Posts

Muri : चैत्र सप्तमी को कालरात्रि के रुप में पूजीं गई मां दुर्गा

मुरी : श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति बुढाम के द्वारा आयोजित चैती दुर्गा पूजा में सप्तमी के दिन मां दुर्गा के महा कालरात्रि रुप की पूजा अर्चना की गई।…

Spread the love

Muri : रक्तदान के प्रति सही जानकारी व जागरूकता आवश्यक : देवेंद्र नाथ महतो

सत्संग के समापन अवसर पर सोनाहातु में रक्तदान शिविर का आयोजन मुरी :  राष्ट्रीय संत असंग देव जी के सत्संग के समापन अवसर पर सोमवार को सोनाहातु के बाजारटांड़ में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time