Jamshedpur: जमशेदपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का जोरदार विरोध, ITR समयसीमा बढ़ाने की मांग

जमशेदपुर:  जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) के आह्वान पर आज शहर में 100 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने आयकर विभाग कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने वित्त मंत्री से आयकर रिटर्न, ऑडिट रिपोर्ट और ट्रांसफर प्राइसिंग से जुड़े फॉर्म 3सीएबी की समयसीमा बढ़ाने की मांग की।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें
जेसीएएस ने आयकर विभाग को सौंपे गए ज्ञापन में निम्नलिखित समयसीमा बढ़ाने की मांग की:
टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की तारीख 30 सितंबर से बढ़ाकर 15 नवंबर की जाए।
ऑडिट केसों में आईटीआर की तारीख 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर की जाए।
फॉर्म 3सीएबी और संबंधित आईटीआर की अंतिम तारीख 30 नवंबर से बढ़ाकर 15 जनवरी की जाए।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने कहा कि इस वर्ष आईटीआर यूटिलिटीज देर से जारी हुई हैं, पोर्टल में तकनीकी समस्याएँ बनी हुई हैं और नए ऑडिट रिपोर्टिंग प्रावधान लागू किए गए हैं। इसके अलावा, सितंबर से नवम्बर तक अन्य वैधानिक अनुपालन भी लंबित हैं और त्योहारों के चलते कार्य दिवस कम हैं। ऐसे में निर्धारित समयसीमा में त्रुटिरहित और गुणवत्तापूर्ण अनुपालन करना असंभव है।

जेसीएएस अध्यक्ष सीए मनीष मूनका ने बताया कि समयसीमा बढ़ाने से राजस्व पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि कर अग्रिम कर और टीडीएस के माध्यम से पहले ही प्राप्त हो चुका है। उलटे, समय विस्तार से बेहतर गुणवत्ता, सटीकता और विवादों में कमी आएगी।

आज के विरोध कार्यक्रम में जेसीएएस अध्यक्ष मनीष मूनका, उपाध्यक्ष सुगम सरायवाला, सचिव शिव कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष विनीत मेहता, आईसीएआई शाखा अध्यक्ष कौशलेंद्र दास, तथा कई वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सहित दर्जनों पेशेवर उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: टेंपो से टकराकर गिरी दीवार – नौ वर्षीय बच्ची की मौत, चालक फरार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 27.24 लाख की लागत से जमशेदपुर पूर्वी के बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन, हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Jamshedpur : असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास

जमशेदपुर :  भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के पूर्व प्रभारी एवं असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time