Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर तस्करी में चार गिरफ्तार

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 106 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए।

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बरररोल की ओर से मोटरसाइकिल पर ब्राउन शुगर लाई जा रही है। जांच के लिए घाटशिला एसडीपीओ अजीत कजूर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल बनाया गया।

छापामारी दल ने ग्राम भाटियाल स्थित एनएच-49 पर वृंदावन होटल के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की। लेकिन चारों युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन खटुआ, राकेश कुमार षण्ड, राजा रजक और अंशु मिश्रा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 106 पुड़िया ब्राउन शुगर (करीब 9.38 ग्राम) मिली।
चंदन खटुआ से 60 पुड़िया (5.20 ग्राम)
राकेश कुमार षण्ड से 21 पुड़िया (1.91 ग्राम)
राजा रजक से 12 पुड़िया (1.05 ग्राम)
अंशु मिश्रा से 13 पुड़िया (1.22 ग्राम)
इसके अलावा पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल और 1550 रुपये नकद भी जब्त किए।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि चारों आरोपियों पर बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 68/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: JNAC ऑफिस गेट से चोरी हुई बाइक बरामद, युवक भेजा गया जेल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time