जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 106 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए।
ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बरररोल की ओर से मोटरसाइकिल पर ब्राउन शुगर लाई जा रही है। जांच के लिए घाटशिला एसडीपीओ अजीत कजूर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल बनाया गया।
छापामारी दल ने ग्राम भाटियाल स्थित एनएच-49 पर वृंदावन होटल के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की। लेकिन चारों युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन खटुआ, राकेश कुमार षण्ड, राजा रजक और अंशु मिश्रा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 106 पुड़िया ब्राउन शुगर (करीब 9.38 ग्राम) मिली।
चंदन खटुआ से 60 पुड़िया (5.20 ग्राम)
राकेश कुमार षण्ड से 21 पुड़िया (1.91 ग्राम)
राजा रजक से 12 पुड़िया (1.05 ग्राम)
अंशु मिश्रा से 13 पुड़िया (1.22 ग्राम)
इसके अलावा पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल और 1550 रुपये नकद भी जब्त किए।
ग्रामीण एसपी ने बताया कि चारों आरोपियों पर बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 68/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: JNAC ऑफिस गेट से चोरी हुई बाइक बरामद, युवक भेजा गया जेल
There is no ads to display, Please add some



















































