बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्णापानी पंचायत स्थित बूढ़ीपुखर मौजा में मंगलवार को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर विधायक समीर कुमार महंती मुख्य अतिथि और सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विधायक समीर कुमार महंती ने फीता काटकर विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।
![]()
समारोह में जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामंत, विश्व स्त्री अध्यक्ष असित कुमार मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी के. सब भारती, अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, प्रखंड उप प्रमुख मुन्ना होता, ग्राम प्रधान शांतनु मुर्मू, मुखिया पानसरी हांसदा और रासबिहारी साहू सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इसे स्थानीय विकास और शिक्षा सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: ओडिशा से झारखंड आ रहा था अवैध बालू, बहरागोड़ा में दो हाईवा जब्त