Jadugora: जादूगोड़ा UCIL ठेका मजदूरों को छह अक्टूबर तक मिलेगा छुट्टी का एरियर, ऐतिहासिक जीत

जादूगोड़ा:  जादूगोड़ा यूरेनियम प्रोजेक्ट के 500 ठेका मजदूरों को वर्ष 2023 और 2024 की अर्जित छुट्टी का बकाया एरियर आगामी 6 अक्टूबर तक भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में यूसीआईएल के उप महाप्रबंधक (कार्मिक) राकेश कुमार और झामुमो नेता बाघराय मार्डी तथा बगुलासाईं के ग्राम प्रधान मंगल सोरेन के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों पक्षों को इस समझौते की प्रतिलिपि भी सौंप दी गई है।

 

इस फैसले के बाद जादूगोड़ा में पदस्थापित ठेका मजदूरों में खुशी का माहौल बन गया। मजदूरों ने कहा कि झामुमो नेता बाघराय मार्डी की अगुवाई में लड़ी गई लड़ाई का उन्हें फायदा मिला। अब ठेका कर्मियों को 15 दिनों की अतिरिक्त छुट्टी का प्रावधान भी लागू हो गया है, जबकि पिछले 30 सालों से यह सुविधा नहीं मिलती थी।

अर्जित छुट्टी की राशि का भुगतान मूल रूप से 20 सितंबर को होना था, लेकिन कागजी कार्रवाई में देरी के कारण मामला टल गया। इसके बाद झामुमो जिला संयोजक बाघराय मार्डी और ग्राम प्रधान मंगल सोरेन ने कंपनी प्रबंधन से संपर्क कर मामला सुलझाया।

झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने स्पष्ट किया है कि यदि 6 अक्टूबर तक अर्जित छुट्टी का भुगतान नहीं किया गया, तो वे कंपनी के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदारी पूरी तरह कंपनी प्रबंधन की होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: Railway कॉलोनियों में Clean & Green Campaign और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *