Jamshedpur : परसुडीह सोसाइटी कॉलोनी की महिलाएं फ़िल्मी और गरबा की धुनों पर जमकर थिरकी

जमशेदपुर : परसुडीह चर्च रोड़ स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी की महिलाओं द्धारा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन कॉलोनी स्थित मैदान परिसर में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में लगभग 75 से अधिक लोगों ने एक साथ गरबे की धुन में डांडिया रास किया। भक्ति संगीत की धुनों पर महिलाएं एंव किशोरियों ने अलग अलग समुह बनाकर डांस किया। जिससे वहां का माहौल भक्तिमय बना हुआ था। साथ ही फ़िल्मी और गरबा की धुनों पर सब जम कर थिरके। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के मधुर स्वर के साथ किया गया। मौके पर महिलाओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होने से हमारी संस्कृति सहित परंपराओं को पहचान मिलती है जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक बनने में सहायक होती है। महिलाओं नें रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर कर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया की धुन पर देर रात तक गरबा और डांडिया रास का आनंद लिया। अंत में सभी ने लजीज व्यंजन का भी आनंद लिया। यह कार्यक्रम मंगलवार की देर शाम को आयोजित हुआ था। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बबली, स्वाति, कोमल, उषा, विनिता, सिन्धु, सुनीता, ललिता, अनिता, नीतु, अर्चना, रानी, अन्नु, प्रतिमा, गुडडी, संतोष, मोहिनी आदि सोसाइटी की महिलाएं शामिल थी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: एनसीपी महिला मोर्चा की बैठक, घाटशिला उपचुनाव में महिला उम्मीदवार पर चर्चा 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझां की स्मृति में शोक सभा का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने उपस्थित होकर किया नमन 

जमशेदपुर : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान स्वर्गीय महेंद्र सिंह बोझा की स्मृति में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक के कमेटी कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

जमशेदपुर : सावन माह के आमवस्या के शुभ अवसर पर बुधवार को जुगसलाई दुखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड़ स्थित शनिदेव मन्दिर में शनि ग्रह शांति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time