Ghatsila : घाटशिला पंचायत के राजस्टेट में दो दिवसीय कैरमबोर्ड प्रतियोगिता का शुभारंभ

  • झामुमो प्रखण्ड कोषाध्यक्ष बाबू लाल मुर्मू ने फीता काटकर किया उद्घाटन
  • खेलों से समाज में बढ़ती है भाईचारा और अनुशासन की भावना

घाटशिला : घाटशिला पंचायत के राजस्टेट में आयोजित दो दिवसीय कैरमबोर्ड प्रतियोगिता का शुभारंभ झामुमो, घाटशिला प्रखण्ड कोषाध्यक्ष बाबू लाल मुर्मू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक रूप से भी इंसान को मजबूत बनाता है। ऐसे आयोजन युवाओं में ऊर्जा और सकारात्मकता भरते हैं तथा समाज में नई दिशा देते हैं। कल इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उत्क्रमित विद्यालय को 10+2 के रुप में उत्क्रमित कराया जाएगाः सरयू राय

खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, प्रतियोगिता का आगाज हुआ शानदार

बाबू लाल मुर्मू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा और अनुशासन की भावना को बल मिलता है और यही इस आयोजन का मुख्य संदेश है। उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से प्रखण्ड संगठन सचिव मोहम्मद जलील, पंचायत अध्यक्ष सुब्रतो दे, आयुष सिन्हा, रंजन गोराई, दिलीप नंदी, दीपांकर दत्ता, शुभंकर दत्ता और जय मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Gua : हिमाचल प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कराटे खिलाड़ियों का गुवा सेल क्लब में किया गया सम्मान

गुवा : गुवा सेल क्लब में बुधवार देर शाम लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश में 1 मई…

Spread the love

Bahragora : : रंकानी मिनी स्टेडियम की पिच पर ‘जाम’ का खेल, अभ्यास करने वाले खिलाड़ीयों में रोष

बहरागोड़ा : विकास की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए जगन्नाथपुर स्थित रंकानी मिनी स्टेडियम इन दिनों अपनी बदहाली और प्रशासनिक उदासीनता की कहानी बयां कर रहा है, जहाँ खेल की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time