- पुलिस की सतर्कता से चोरी का पैसा बरामद, विधि विरुद्ध बालक भी निरुद्ध
- स्थानीय लोगों ने पुलिस की तेज और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की
जमशेदपुर : आजाद नगर थाना पुलिस ने कांड संख्या 74/2025, दिनांक 24 सितम्बर 2025, धारा 305 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय शेख शहबाज को गिरफ्तार किया। शहबाज इस्लाम नगर, थाना कपाली, जिला सरायकेला-खरसावां का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया पैसा बरामद कर अनुसंधान को और मजबूत किया। इस कांड में संलिप्त एक विधि विरुद्ध बालक को भी पुलिस ने निरुद्ध किया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी पुलिस की सतर्कता और तत्परता का परिणाम है।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa: गुवा अयस्क खान के 18 CSR गांवों में स्कूलों और आंगनवाड़ियों को स्वच्छता किट वितरित
गिरफ्तार अभियुक्त और बालक को आवश्यक पूछताछ के बाद विधि अनुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और उनके नेटवर्क की भी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्पर कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी अपराध नियंत्रण में इसी तरह की सख्ती जारी रहेगी।
There is no ads to display, Please add some



















































