Saraikela: पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए शेफाली महतो काट रही दफ्तरों के चक्कर

सरायकेला:  ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल थाना अंतर्गत रसूनिया पंचायत के लेंगडीह गांव की शेफाली महतो अपने पिता स्वर्गीय खगेन महतो की संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं।

खगेन महतो की दो पत्नियां थीं। शेफाली पहली पत्नी की इकलौती बेटी हैं। दूसरी पत्नी से एक बेटा और तीन बेटियां हैं। संपत्ति के बंटवारे में शेफाली का नाम बंगसावली से हटा दिया गया है।

शेफाली का आरोप है कि एक फर्जी ग्रामसभा का दस्तावेज बनाकर उनके नाम को बंगसावली में शामिल नहीं किया गया। इसी कारण उन्हें हिस्सेदारी नहीं मिल पा रही है।

शेफाली के पोते बिबेक महतो ने बताया कि उनके मामा बिरेन महतो लगातार धमकी देते हैं और गांव में बैठक करने भी नहीं देते। इससे परिवारिक विवाद और गहराता जा रहा है।

शेफाली ने चांडिल अंचल कार्यालय में आवेदन दिया है। अंचल अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही ग्रामसभा बुलाकर मामले की जांच की जाएगी। साथ ही शेफाली और उनके परिवार ने अनुमंडल पदाधिकारी और उपायुक्त कार्यालय में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time