Kerala Public School में वरिष्ठ अभिभावक दिवस’ आयोजित, गीत – नृत्य और खेल के बीच संजोए गए यादगार पल

जमशेदपुर:  केरला पब्लिक स्कूल, कदमा के प्राइमरी विंग में शुक्रवार को ‘वरिष्ठ अभिभावक दिवस’ हर्ष और भावनाओं से भरपूर माहौल में मनाया गया। यह आयोजन दादा-दादी और नाना-नानी को समर्पित रहा, जिसमें करीब 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्राओं ने स्वागत भाषण देते हुए वरिष्ठ अभिभावकों के योगदान और उनके महत्व पर प्रकाश डाला।

छात्र-छात्राओं ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर अपने दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति आभार जताया। उनके लिए खास मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिससे वरिष्ठ अभिभावकों की आंखों में उत्साह और खुशी झलक उठी।

प्रधानाध्यापिका अलमेलु रविशंकर ने अपने संबोधन में कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी का नि:स्वार्थ प्रेम और जीवन अनुभव बच्चों के लिए अनमोल धरोहर हैं। छात्रा तृषा शांतिकारी ने अपने भावपूर्ण भाषण से सभी की आंखें नम कर दीं।

पोते-पोतियों के साथ दादा-दादी और नाना-नानी की तस्वीरें ली गईं, जिन्हें देखकर सभी ने पुरानी यादों को ताजा किया। यह पल तीन पीढ़ियों के बीच के मजबूत रिश्ते का प्रतीक बन गया।

कार्यक्रम का समापन छात्रा अंजली कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक चले इस आयोजन में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शर्मिला मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur: सिविल डिफेंस ने मनाया 63वां रेजिंग डे, आपदा प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी पर जोर

    जमशेदपुर:  सिविल डिफेंस ने 6 दिसंबर 2025 को बिस्टुपुर स्थित अपने कार्यालय में 63वां रेजिंग डे मनाया। यह दिवस हर साल नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन स्थिति से निपटने…

    Spread the love

    Jamshedpur: जमशेदपुर में आवारा पशुओं पर शुरू होगा अभियान, प्रशासन ने बनाई विशेष टीम

    जमशेदपुर:  शहर में लगातार बढ़ रही आवारा पशुओं और कुत्तों की समस्या को लेकर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड और पंचायत प्रतिनिधियों ने आज भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *