जमशेदपुर : एमजीएम थानान्तर्गत हिराचुनी के नरगा गांव निवासी बुलू कैवर्त ने उपायुक्त एवं धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी से धान के खेत में वेस्ट स्लैग गिराने की शिकायत की. इस संबंध में उन्होंने एक शिकायत पत्र भी दोनों पदाधिकारियों को सौंपा. शिकायत में जमीन कारोबारी फनी दास एवं सोम पत्र पर इसका आरोप लगाया है. बुलू कैवर्त का कहना है कि उसने अपनी रैयती जमीन पर धान की खेती की है. फनी दास जमीन हड़पना चाह रहा है. इसके लिए वह तरह-तरह का हथकंडा अपना रहा है. खाता संख्या 246, 131, प्लाट नं.1184, 1185, उसकी अपनी जमीन है. जबकि रेंट में लिया हुआ रैयती जमीन का खाता संख्या 210 प्लॉट संख्या 1170 है. जिसपर इन लोगों ने जबरन स्लैग गिरा दिया है. जिससे धान की फसल नष्ट हो गई है. इसकी शिकायत एमजीएम थाना में भी की गई. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उसने उपायुक्त एवं एसडीओ से इस मामले में क कार्रवाई करने की मांग की.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्वर्णरेखा नदी में स्नान के दौरान दिव्यांग वृद्ध बहा, पुलिस ने शुरू की तलाश
There is no ads to display, Please add some


















































