Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भाई ने निर्दलीय प्रत्याशी के भाई से की मारपीट, कहा – तुम बिहारी लोग 25 साल से हमारे तलवे चाट रहे हो….

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर से राजनीतिक टकराव देखने को मिला। महादशमी की शाम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के परिवार और निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह के भाई के बीच विवाद हिंसा में बदल गया।

घटना भुईयाडीह घाट की बताई जा रही है, जहाँ दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन कार्यक्रम में शिव शंकर सिंह के भाई राजेश सिंह उर्फ़ बम सिंह मौजूद थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भाई मूलचंद साहू से हुई। बम सिंह ने शिष्टाचार के तौर पर उनसे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन बात अचानक बिगड़ गई।

शिकायत के अनुसार, मूलचंद साहू ने अचानक बम सिंह पर मुक्कों से हमला कर दिया और अपशब्द बोले। बम सिंह के अनुसार, साहू ने धमकी भरे लहजे में कहा – “तुम बिहारी लोग 25 साल से हमारे तलवे चाट रहे हो, आगे भी 25 साल तक ऐसा ही रहेगा। तुम्हारे भाई में इतनी हिम्मत कैसे आई कि वह रघुवर दास और उनकी बहू पूर्णिमा साहू के खिलाफ चुनाव लड़ गया।”

बम सिंह ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान मूलचंद साहू ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद वे स्थानीय थाने पहुँचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: उरांव बस्ती में नशे की खुराक ने बढ़ाई दुश्मनी, दोस्त पर चाकू से हमला

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time