Jamshedpur: जमशेदपुर में नकाबपोश लुटेरों का आतंक, फुटबॉल खिलाड़ी को पिस्तौल दिखाकर छीनी चेन

जमशेदपुर:  कदमा थाना क्षेत्र के लिंक रोड पर शुक्रवार सुबह टहल रहे एक फुटबॉल खिलाड़ी से नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, फुटबॉल खिलाड़ी रामदेव सिंह रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। करीब सुबह 6 बजे लिंक रोड के पास बाइक सवार दो युवक अचानक उनके पास पहुँचे और पिस्तौल तान दी।

प्रत्यक्षदर्शी एस. एल. दास के अनुसार, दोनों अपराधियों ने हथियार दिखाकर डराया और रामदेव सिंह के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग घबरा गए।

घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भाई ने निर्दलीय प्रत्याशी के भाई से की मारपीट, कहा – तुम बिहारी लोग 25 साल से हमारे तलवे चाट रहे हो….

Spread the love

Related Posts

Muri : कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में कारगिल मेला का आयोजन 

मुरी : सिल्ली विस के बांसिया में कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में विशाल कारगिल मेला का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि विधायक अमित महतो ने कारगिल शहीद…

Spread the love

Jamshedpur : बिरसानगर में अज्ञात युवकों ने दुकानदार के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस 

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 स्थित शंकर स्टोर में अज्ञात युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *