जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 6 में दुर्गा पूजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविशंकर सिंह पर हुई कथित फायरिंग मामले को पुलिस ने गलत बताया है।डीएसपी लॉ एंड आर्डर ने मीडिया को जानकारी दी कि ऐसा कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है और ना ही पुलिस के पास कोई शिकायत आई है। उन्होंने कहा कि गोली या खोखा बरामदगी की जो बातें सामने आई हैं, वे भी सही नहीं हैं। फिलहाल मामले की सत्यता की जांच जारी है।
हालांकि, रविशंकर सिंह ने मीडिया को यह घटना होने की जानकारी दी थी। इस मामले को लेकर उनके जानने वालों का कहना है कि घटना के बाद से वह किसी से बात नहीं कर रहे हैं और भारी दबाव में हैं।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: सरयू राय ने 2 करोड़ से अधिक की 30 नई योजनाओं का किया शिलान्यास
There is no ads to display, Please add some


















































