जमशेदपुर: जमशेदपुर के फिटनेस प्रेमी और धावक दीपक कुमार को अंतरराष्ट्रीय संस्था WRRIC AROKKIYAM FOUNDATION ने ‘चेंज मेकर’ (Change Maker) और जमशेदपुर सिटी एम्बेसडर बनने के लिए आमंत्रित किया है।
संस्था के संस्थापक और निदेशक अपू दास ने दीपक कुमार को पत्र लिखकर बताया कि उनकी सक्रियता और समाज के लिए स्वास्थ्य जागरूकता का योगदान “Stay Healthy Always” संदेश को विश्वभर में फैलाने में मददगार साबित होगा।
फाउंडेशन द्वारा आयोजित “Walk Run Ride in Celebration (WRRIC)” कार्यक्रम ने पिछले तीन वर्षों में वैश्विक पहचान बनाई है। पिछले साल आयोजित कार्यक्रम में दुनिया भर के 47 देशों के हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
इस वर्ष यह आयोजन 12 से 18 अक्टूबर तक होगा। इसमें दुनिया भर के टॉप 56 प्रतिभागियों को ट्रॉफी और ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जबकि टॉप 500 प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
निदेशक अपू दास ने बताया कि अब संस्था एक स्थायी टीम बना रही है, जिसमें दीपक कुमार जैसे सक्रिय व्यक्तित्व स्वास्थ्य अभियानों, रणनीति और समुदायिक सहयोग को नई दिशा देंगे।
यह जिम्मेदारी मानद (Honorary) होगी, और संस्था का मानना है कि दीपक कुमार की भागीदारी से फिटनेस और स्वास्थ्य क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: बहरागोड़ा में लक्ष्मी पूजा पर दो दिवसीय मेला, फुटबॉल और पाता नाच का दिखेगा संगम


















































