Jamshedpur: बागबेड़ा और जुगसलाई में जल संकट, कांग्रेस ने विभाग को दी चेतावनी

जमशेदपुर:  बागबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते जल संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को सक्रिय भूमिका निभाई। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार और एसडीओ शिव दिनकर से मुलाकात कर समस्याओं का ब्यौरा दिया और तात्कालिक समाधान की मांग की।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि बागबेड़ा ग्रामीण वृहद जलापूर्ति योजना वर्षों से अधूरी है। इसे शीघ्र पूरा कर चालू करना जरूरी है।
अस्थायी राहत के लिए कांग्रेस ने प्रस्ताव रखा कि खरकई नदी (कुसुम घाट) से फ्लोटिंग पंप लगाकर पानी को फिल्टर हाउस तक पहुंचाया जाए, जिससे लगभग 21 पंचायतों में स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके।

सोलर जलमीनार और हैंडपंप की मरम्मत
माहुलबना पंचायत, चौरा गांव: युधिष्ठिर महतो के घर समीप सोलर जलमीनार की तुरंत मरम्मत।
रसिकनगर पंचायत, सुसनी गांव: बलराम महतो के आवास के पास निष्क्रिय जलमीनार को अविलंब दुरुस्त किया जाए।
पटमदा पंचायत, ग्राम पटमदा: शिशु लाल महतो के घर समीप नवीन सोलर जलमीनार की स्थापना।
विभिन्न गांवों में लंबे समय से खराब हैंडपंप और नलकूप की मरम्मत और नए नलकूप की स्थापना।

कांग्रेस ने कहा कि कई क्षेत्रों में पुरानी और जर्जर पाइपलाइन से पानी रिस रहा है, जिससे दबाव घट रहा है और लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा।
विशेष रूप से जुगसलाई के साफ्रीगंज मोहल्ला में पानी की भीषण समस्या है। कांग्रेस ने विभाग से कहा कि नए पाइपलाइन बिछाने का काम तुरंत शुरू किया जाए।

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चेतावनी दी, “यदि विभाग शीघ्र कदम नहीं उठाता, तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जनता अब और इंतजार करने को तैयार नहीं है।”

प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे: जिला उपाध्यक्ष राज किशोर यादव, रामलाल पासवान, अरुण कुमार सिंह, शशि कुमार सिन्हा, सामंता कुमार, संजय सिंह आजाद, सुदर्शन तिवारी, नलिनी सिन्हा, मलखान दुबे, रणजीत सिंह, वीरेंद्र पांडे, सनी सिंह, निखिल कुमार, समरेन्द्र नाथ तिवारी, सुरेश धारी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा में लक्ष्मी पूजा पर दो दिवसीय मेला, फुटबॉल और पाता नाच का दिखेगा संगम

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time