Jamshedpur: बाल आयोग ने घाटशिला और जमशेदपुर में बाल सुरक्षा का लिया जायजा, विभागों को दिए निर्देश

जमशेदपुर:  कोल्हान प्रमंडल के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन झारखंड बाल आयोग की टीम ने घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में बाल सुरक्षा की स्थिति का निरीक्षण किया। टीम में रूचि कुजूर, विकास दोदराजका, मिन्हाजुल हक और डॉ. आभा वीरेन्द अंकिचन शामिल थे।

अनुमंडल कार्यालय घाटशिला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी निशात अंबर ने की। बैठक में बाल हित अधिकारी, नियोजन अधिकारी चेतन शर्मा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, सब-इंस्पेक्टर पंकज कालिंदी, खनन इंस्पेक्टर अरबिंद उराव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मजेन्द्र और डॉ. आर.एन. सोरेन, शिक्षा विभाग के संजीत कुमार, JSLPS के जैस्मिन सोरेन, नमिता महतो, बिंदु साह और आंगनवाड़ी से रानी बाला बेसरा, निशा गुप्ता उपस्थित थे।

इस दौरान आयोग के सदस्यों ने अनुमंडल में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और क्षेत्र में मौजूद समस्याओं की जानकारी ली।

दोपहर में आयोग ने जमशेदपुर सर्किट हाउस में जिला स्तरीय बैठक की। इसमें बाल हितधारक, संबंधित अधिकारी, स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य, श्रम अधीक्षक सतेंद्र कु सिंह, डीसीपीओ प्रेम प्रकाश, बाल संरक्षण इकाई से अमृता कुमारी और एम. रवि शास्त्री, चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. मो. असद, CWC सदस्य जुझार सोरेन, शिक्षा विभाग से तजेंद्र कौर और NGO प्रतिनिधि पूर्बी घोष, चंदन कुमारी, पवन कुमार शामिल थे।

बैठक में आयोग ने जिले में बच्चों को मिल रही सुविधाओं का मूल्यांकन किया और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए। साथ ही टीम ने राज्य स्तरीय आवश्यकताओं के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करने का सुझाव दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, कहा – हर शिकायत पर होगी समयबद्ध कार्रवाई

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time