Jamshedpur: सुबह-सुबह झपटमार सक्रिय, पूजा कर लौट रही महिला से बदमाशों ने छीनी चेन

जमशेदपुर:  शहर के कदमा फार्म एरिया में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह पूजा कर लौट रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने देवर निलेश राव के साथ सुबह करीब 8:30 बजे पूजा कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान कदमा फार्म एरिया रोड नंबर 10 के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन छीन ली। चेन का कुछ हिस्सा उनके हाथ में रह गया, जबकि बाकी हिस्सा बदमाश ले भागे।

घटना के बाद महिला ने सबसे पहले भाजपा कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह को इसकी जानकारी दी। राजेश सिंह की मदद से उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

राजेश सिंह ने कहा कि शहर में आए दिन हो रही छिनतई की घटनाएं चिंता का विषय हैं। आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि शहर में बढ़ते अपराधों पर तुरंत रोक लगाई जाए, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

कदमा इलाके में यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी छिनतई की वारदात है। इससे पहले शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे एक खिलाड़ी से भी चेन छीनी गई थी। लगातार हो रही घटनाओं ने इलाके के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: स्वास्थ्य केंद्र में नशे का अड्डा, पुलिस की छापेमारी में 6 युवक गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी मानगो में दुर्गोत्सव की धूम, विधायक सरयू राय ने किया पंडाल का उद्घाटन 

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । दुर्गा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सरयू…

Spread the love

Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time