Jamshedpur: आंगनवाड़ी कर्मियों के समर्थन में बोले J.P. पांडेय – वेतनमान लागू किए बिना ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ का लक्ष्य अधूरा

रांची:  झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक सह भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत फ्रंटलाइन महिला कार्यकर्ताओं की सराहना पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि केवल सराहना से नहीं, बल्कि हक देने से ही यह अभियान सफल हो सकता है। पांडेय ने कहा, “भूखे भजन न होय गोपाला”, आज देशभर में लगभग 28 लाख आंगनवाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं कुपोषित बच्चों के लिए दिन-रात काम कर रही हैं, लेकिन स्वयं आर्थिक व पोषण संकट से जूझ रही हैं।

पांडेय ने कहा कि जब तक इन सेविकाओं को राज्यकर्मी या राष्ट्रकर्मी का दर्जा और वेतनमान, ग्रेच्युटी तथा अन्य सुविधाएं नहीं दी जातीं, तब तक ‘विकसित भारत 2047’ का सपना अधूरा रहेगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और गुजरात हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार इन आदेशों को लागू करे।

संघ के संयोजक ने कहा कि “कुपोषण मिटाने वाली सेविकाएं स्वयं कुपोषण का शिकार हैं”, यह राष्ट्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि न्यायालयों के निर्देशों के अनुसार आंगनवाड़ी सेविकाओं को सम्मानजनक वेतनमान और दर्जा दिया जाए, ताकि वे सशक्त होकर देश के विकास में योगदान दे सकें।

अंत में पांडेय ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया तो संघ राज्यभर में आंदोलन को तेज करेगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time