Jamshedpur: चलती ट्रेन से गिरा युवक, आदित्यपुर स्टेशन पर दर्दनाक मौत

जमशेदपुर:  आदित्यपुर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन में गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक सूरज शेख की मौत हो गई। सूरज आदित्यपुर-2 के गायत्री स्कूल के पास का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, सूरज अपने गांव मुर्शिदाबाद से टाटा-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से जमशेदपुर लौट रहा था। आदित्यपुर स्टेशन पहुंचने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और घायल सूरज को स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत नाजुक बनी रही और कुछ घंटों बाद उसने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही सूरज के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां मातम का माहौल छा गया। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जीआरपी पुलिस ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि सूरज ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरा या किसी धक्के के कारण हादसा हुआ। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में दरवाजे के पास खड़े न हों और यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: DC Lounge सैलून में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रॉड बरामद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझां की स्मृति में शोक सभा का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने उपस्थित होकर किया नमन 

जमशेदपुर : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान स्वर्गीय महेंद्र सिंह बोझा की स्मृति में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक के कमेटी कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में…

Spread the love

Ranchi : सावन उत्सव भगवान शिव की आराधना और हरियाली के स्वागत के लिए जाना जाता है : डॉ.रानी ठाकुर

रांची (संगीता पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत्री हिन्दू रत्न,प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ सह संयोजक (झारखण्ड राज्य),राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.रानी ठाकुर ने सावन उत्सव पर साक्षात्कार देते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time