घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी और इंडिया गठबंधन समर्थित सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में प्रचार तेज हो गया है। पोटका विधायक संजीव सरदार ने रविवार को घाटशिला क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से झामुमो के पक्ष में मतदान की अपील की।
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में विकास और जनकल्याण की रफ्तार बढ़ी है। इसलिए घाटशिला को भी झामुमो का प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है ताकि विकास की यह श्रृंखला आगे बढ़ती रहे।

संजीव सरदार ने कहा कि दिवंगत नेता रामदास सोरेन ने जनता की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया था। अब उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का समय है, जो केवल सोमेश चंद्र सोरेन को विधानसभा तक पहुंचाकर ही संभव होगा।
प्रचार के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और झामुमो सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की। संजीव सरदार ने कहा, “ग्रामीणों का उत्साह और विश्वास इस बात का संकेत है कि घाटशिला में झामुमो की जीत तय है।”
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के हित में कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ आने वाले दिनों में हर घर तक पहुंचेगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान गांवों में “हमारी आवाज़, हमारा अधिकार – अबकी बार झामुमो की सरकार” के नारे गूंजते रहे। ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया कि इस बार घाटशिला की जनता “तीर-कमान” निशान पर वोट देकर झामुमो प्रत्याशी को जीत दिलाएगी।
इसे भी पढ़ें :
Saraikela: चांडिल में मांझी एभेन आखड़ा की बैठक, आदिवासी अधिकारों पर बना रणनीति रोडमैप
There is no ads to display, Please add some



















































