Patamda : दीपावली की रात खूनी विवाद, परिवार पर जानलेवा हमला – छह घायल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा

  • काली पूजा के दौरान अहीरा गीत गाने से भड़के आरोपी, गाली-गलौज के बाद भुजाली और लाठी-डंडे से किया हमला
  • गांव में तनाव का माहौल, पुलिस ने बढ़ाई गश्ती और संदिग्धों की तलाश तेज की

पटमदा : पटमदा थाना क्षेत्र के पटमदा बस्ती में सोमवार की रात दीपावली और काली पूजा के दौरान एक परिवार पर पुराने विवाद को लेकर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना रात करीब 9 बजे की है, जब दिलीप प्रमाणिक का परिवार ढोल-नगाड़े के साथ अहीरा गीत गा रहा था। तभी गांव के ही कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों ने इसका विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर स्थिति बिगड़ गई और आरोपियों ने भुजाली व लाठी-डंडे से हमला कर दिलीप प्रमाणिक, उनकी पत्नी देवती प्रमाणिक, पुत्र गौतम प्रमाणिक, तापस प्रमाणिक, भतीजा प्रधान प्रमाणिक और उत्तम प्रमाणिक को बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों को तुरंत माचा सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोविंदपुर में नव युवक काली पूजा समिति द्वारा भव्य मेले का शुभारंभ, 29 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन

दीपावली की खुशियां मातम में बदली, हमला करने वाला आरोपी अब भी फरार

घटना के बाद घायल दिलीप प्रमाणिक के बयान पर पटमदा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद जब वे थाना पहुंचे, तो आरोपी पीछे से आकर गोली मारने की धमकी देने लगे। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात 12 बजे तक पटमदा थाना परिसर में हंगामा किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी करमपाल भगत ने ग्रामीणों को शांत करते हुए भरोसा दिया कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। मामले में सोनू प्रमाणिक, सफीख शेख, जयप्रकाश प्रमाणिक, आकाश प्रमाणिक, अजय प्रमाणिक, मनोज प्रमाणिक और अश्विनी प्रमाणिक के साला को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 युवक घायल, 11 राउंड गोलियां चलने से मचा हड़कंप

तीन अज्ञात अपराधियों ने रेस्टोरेंट में घुसकर युवकों को बनाया निशाना, वारदात के बाद मॉल परिसर में मची भगदड़; डीआईजी और एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा जमशेदपुर : सोनारी…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार, करीब 8 लाख रुपये बताई गई कीमत

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 17.274 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time