Jamshedpur: छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, इन 20 घाटों पर रहेगी विशेष पार्किंग व्यवस्था

जमशेदपुर:  छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। जमशेदपुर यातायात पुलिस ने घाटों पर वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत या जाम का सामना न करना पड़े।

पुलिस ने 20 प्रमुख घाटों को चिन्हित किया है और हर घाट के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था तय की गई है। इसके तहत श्रद्धालुओं को घाटों के हिसाब से वाहन पार्क करने होंगे।

प्रमुख घाट और पार्किंग व्यवस्था

  1. बेली बोधन घाट, बिष्टुपुर: छोटी गाड़ियों के लिए घाट जाने वाले रास्ते के किनारे एवं खाली स्थान; बड़ी गाड़ियों के लिए खरकई पुल पुलिस पोस्ट के पास।
  2. कपाली घाट, मेरिन ड्राइव: सर्विस रोड के किनारे सिंगल लाइन।
  3. ग्रीन पार्क छठ घाट, मेरिन ड्राइव: सर्विस रोड के किनारे सिंगल लाइन।
  4. सती घाट, मेरिन ड्राइव: सर्विस रोड के किनारे सिंगल लाइन।
  5. दोमुहानी घाट, मेरिन ड्राइव: जेएनएसी पार्क में कार और दोपहिया वाहन; पार्क के सामने बाँड्री किए स्थान पर छोटे-बड़े सभी वाहन।
  6. रामजनम नगर रोड नं0-09 घाट, कदमा: सर्विस रोड के किनारे सिंगल लाइन।
  7. शास्त्री नगर रोड नं0-04 घाट, कदमा: रोड किनारे सिंगल लाइन।
  8. न्यू पुल दोमुहानी गोलचक्कर के बगल में: रोड किनारे सिंगल लाइन और खाली स्थान।
  9. बच्चा सिंह छठ घाट, मेरिन ड्राइव: सर्विस रोड के किनारे सिंगल लाइन।
  10. नील सरोवर तालाब, उलियान घाट, कदमा: रोड किनारे सिंगल लाइन।
  11. हाथी घोड़ा मंदिर घाट, साकची: विवेकानंद स्कूल मैदान।
  12. स्वर्णरेखा गांधी घाट, साकची: सड़क किनारे सिंगल लाइन।
  13. पाण्डेय घाट, भुंइयाडीह: दुर्गा पूजा मैदान।
  14. शिव घाट, जुगसलाई: बागबेड़ा की तरफ आने वाली गाड़ियां संत जॉन स्कूल में; जुगसलाई/बागबेड़ा की तरफ से आने वाली गाड़ियां विन्ध्यवासिनी मंदिर में।
  15. बड़ौदा घाट, बागबेड़ा: सिद्ध-कान्हू मैदान/डीबी मैदान।
  16. सूर्य मंदिर, सिदगोड़ा: टाउन हॉल के पास का मैदान।
  17. हुडको डैम, टेल्को: हुडको पार्क के सामने।
  18. हुरलुंग (स्वर्णरेखा नदी): नदी के सामने मैदान।
  19. लक्ष्मी नगर, मकदम घाट: सड़क किनारे सिंगल लाइन।
  20. डिमना लेक: डिमना लेक मैदान।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थानों का पालन करें और छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

Spread the love

Related Posts

Potka : नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पोटका : मुसाबनी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में पोटका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार…

Spread the love

Jamshedpur : SC का विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर,डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देशानुसार NALSA की पायलट परियोजना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time