Jamshedpur: लचर व्यवस्था के कारण हुई युवक की मौत, JDU महानगर सचिव ने स्वास्थ्य विभाग पर उठाया सवाल

जमशेदपुर:  जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के महानगर सचिव विकास कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही और लचर व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। यह मामला बाबूडीह, लाल भट्टा निवासी युवा छोटू कर्मकार की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बाद सामने आया, जिसकी समय पर और उचित इलाज न मिलने के कारण जान चली गई।

विकास कुमार ने कहा, “यह बेहद शर्मनाक है कि स्वास्थ्य विभाग की अनियमितताओं और लचर व्यवस्था के कारण एक और परिवार का चिराग बुझ गया। छोटू कर्मकार को परसुडीह में कार दुर्घटना में चोट लगी थी। परिजन उन्हें सदर अस्पताल से एमजीएम अस्पताल ले जाते रहे, लेकिन समय पर जरूरी उपचार नहीं मिला, और इसी वजह से उनकी मौत हो गई।”

उन्होंने आगे कहा, “पूरा शहर दीपावली की खुशियाँ मना रहा था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता ने एक परिवार की जिंदगी अंधकार में डूबा दी।”

सरकार से JDU की तीन सूत्रीय मांगें
कड़ी कार्रवाई और जांच: दुर्घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उचित मुआवज़ा: मृतक के आश्रितों को तुरंत संतोषजनक मुआवज़ा दिया जाए, ताकि उनका जीवन थोड़ी राहत पा सके।
स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार: सरकार अस्पतालों में आपातकालीन उपचार को प्रभावी बनाने के लिए ठोस और दीर्घकालिक कदम उठाए।
विकास कुमार ने जोर देकर कहा कि यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठाती है और सरकार को तुरंत इस ओर ध्यान देना चाहिए।

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : सेल प्रबंधन मुंडा-मानकी को बांटने की राजनीति बंद करे : रामा पांडेय

    गुवा : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने शनिवार को गुवा रेलवे मार्केट स्थित अपने यूनियन कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सेल प्रबंधन…

    Spread the love

    Gua : टाटानगर रेल अस्पताल में सिविल डिफेंस की टीम ने मॉक ड्रिल कर आपदा प्रबंधन कार्यों का दिया प्रशिक्षण

    गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा उप मंडल रेल अस्पताल में आपदा प्रबंधन कार्यों की प्रशिक्षण मॉक ड्रिल कर दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम रेल अस्पताल मेल वार्ड के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time