Chaibasa: गुवा में मजदूरों और ग्रामीणों ने सेल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, 19 बाहरी बहाली रद्द करने की मांग

गुवा:  संयुक्त यूनियन, जनप्रतिनिधि, विभिन्न गांव के मुंडा, ग्रामीण और मजदूरों ने आज बुधवार देर शाम गुवा रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पीछे वर्कर्स क्लब में एकजुट होकर सेल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

मंच पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि गुवा सेल प्रबंधन को मजदूरों की ताकत दिखाई जाए। इसके लिए सभी ने आंदोलन की रुपरेखा तैयार की और यह निर्णय लिया कि गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।

मजदूरों की प्रमुख मांगें

  1. गुवा सेल में प्रस्तावित 19 बाहरी लोगों की बहाली रद्द की जाए और स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर दिया जाए।
  2. सफाई कर्मियों का रविवारीकरण किया जाए और जिन विभागों में रविवार का काम बंद है, उन्हें पुनः शुरू किया जाए।
  3. ठेका मजदूरों की वार्षिक छुट्टी 5 दिन से बढ़ाकर 10 दिन की जाए।
  4. रात्रि भत्ता 45 रुपए से बढ़ाकर 90 रुपए किया जाए।
  5. फाइन्स डिस्पैच माह में मिलने वाली राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए की जाए।
  6. जिन ठेका कर्मियों ने अपने आश्रितों को काम सौंपा है, उनके आवास उनके आश्रितों के नाम आवंटित किए जाएं।
  7. कुशलता आधारित अपग्रेडेशन (अकुशल से अर्धकुशल, अर्धकुशल से कुशल) शीघ्र किया जाए।
  8. जिन ठेका कर्मियों को रिट्रेंचमेंट बेनिफिट, ए डबल्यू ए राशि और मेडिकल बुक नहीं मिली, उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया जाए।
  9. लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए।
  10. पेंशन भुगतान 58 वर्ष की आयु से लागू किया जाए और सेवानिवृत्त कर्मियों का लंबित PF और ग्रेच्युटी भुगतान किया जाए।
  11. रेफरल चिकित्सा के यात्रा भत्ते का भुगतान भी किया जाए।

 

इस विरोध प्रदर्शन में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (INTUC), झारखंड मजदूर मोर्चा यूनियन सहित कई जनप्रतिनिधि, पांच गांवों के मुंडा-मानकी, ग्रामीण और बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : सबर-बिरहोरों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की विशेष पहल

बहरागोड़ा: जिला प्रशासन ने विलुप्त हो रही आदिम जनजाति सबर-बिरहोरों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘मिशन उत्थान’ के तहत एक व्यापक ग्राउंड सर्वे शुरू किया है, जिसके अंतर्गत गुरुवार को…

Spread the love

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time