गुवा: सेल गुवा के सिविल विभाग की सेवाएं अब पूरी तरह से ठप्प हो गई हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि टाउनशिप के सफाई, क्वार्टर और डेवलपमेंट के काम ठीक से नहीं हो रहे हैं। टाउनशिप डेवलपमेंट का काम भी अब पूरी तरह रुक गया है, जिससे लोगों में असंतोष की स्थिति है।
जानकारी के अनुसार, सिविल विभाग के सिविल इंजीनियर सह महाप्रबंधक संजय बनर्जी को प्रशासनिक स्तर से एचआरडी विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया। यह निर्णय सेल के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर के आदेश से लिया गया।
ग्रामीणों और सेल कर्मियों का कहना है कि इस फैसले से क्षेत्र में अव्यवस्था और बढ़ गई है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि बीते 12 जून को कानू राम चाँपिया नामक 23 वर्षीय युवक की छत बनाने के काम के दौरान दीवार गिरने से मृत्यु हुई थी। इसके बाद आरोपों के चलते संजय बनर्जी का स्थानांतरण कर दिया गया।
वर्तमान में सेल विद्युत विभाग के महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिक इंजीनियर) सिविल विभाग के काम देख रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह निर्णय अनुचित और गलत है। इस स्थिति के कारण लोगों और कर्मचारियों ने सेल बीएसएल के वरिष्ठ कार्यपाल निदेशक से मांग की है कि अनुभवी और वर्षो से सिविल विभाग में सेवा दे रहे संजय बनर्जी को पुनः सिविल विभाग में पदस्थापित किया जाए, ताकि विभागीय कार्य सुचारू रूप से चल सके।
There is no ads to display, Please add some


















































