Breaking : जुगसलाई में पीवीसी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

अगल-बगल घरों में आई दरारें, कई वाहन व उपकरण जले, तीन दमकलों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत नया बाजार में बुधवार की देर रात एक गोदाम में आग लग गई। आज इतनी भयानक थी कि अगल बदल के घरों में रहने वाले लोग भागकर सड़क पर आ गए। आज की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने के कार्य में जुट गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गोदाम व्यवसाई बालमुकुंद गोयल का है। जहां पीवीसी पाइप एवं अन्य उपकरण रखे गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार आग की लपटे इतनी तेज थी कि लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की किसी तरह की मशक्कत नहीं की। गोदाम के अगल बगल स्थित घरों के लोग अपनी जान बचाने एवं सामान की रक्षा में व्यस्त दिखे। घटना की जानकारी मिलते ही गोदाम के आसपास सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जाता है कि पटाखे की चिंगारी से संभवतः आग लगी है। इससे पहले आग लगने की जानकारी सबसे पहले स्थानीय लोगों ने जुगसलाई थाना को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। बाद में पीसीआर की पेट्रोलिंग गाड़ी भी नया बाजार पहुंची तथा बचाव कार्य में जुट गई। देर रात तक आग बुझाने का कार्य जारी रहा। इस आगजनी में कितनी संपति का नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी तक नहीं हो पाया है। लेकिन अनुमानतः 5 लाख से ज्यादा मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : झामुमो के साथ जुड़े सैकड़ों युवा, मंत्री हफीजुल हुसैन और कुणाल षड़ंगी ने किया स्वागत

Spread the love

Related Posts

 Chakradharpur : ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी को मिली सफलता, तीन चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

Spread the love

Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

जमशेदपुर : जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के तहत उपायुक्त राजीव रंजन ने कार्यालय कक्ष में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time