Jamshedpur : सुंदरनगर में ट्रेन की चपेट में आने से शंभु लोहार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • सुबह शौच के लिए निकले थे घर से, रेल लाइन पार करते वक्त हुई दर्दनाक दुर्घटना

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के जोद्रागोडा निवासी 58 वर्षीय शंभु लोहार की गुरुवार सुबह ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। रोज की तरह वह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे सुंदरनगर फाटक पार करने के बाद पोल नंबर 253/87 के पास रेल लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उन्हें मृत अवस्था में देखकर रो पड़े। इसके बाद सुंदरनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल से 19 वर्षीय मरीज लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

बीते एक वर्ष से अस्वस्थ थे शंभु लोहार, परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। उनकी बहू लक्ष्मी लोहार ने बताया कि शंभु लोहार के चार बच्चे हैं और वह पहले सुंदरनगर से साकची रूट पर मिनी बस चलाते थे। स्वास्थ्य खराब रहने के कारण पिछले कुछ महीनों से घर पर ही थे। परिवार की आजीविका मुख्य रूप से उनकी कमाई पर निर्भर थी। अचानक हुई इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Jhargram : लालगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान हुआ वज्रपात, युवक की मौत, कई दर्शक हुए घायल

झाड़ग्राम : लालगढ़ के कांटापहाड़ी स्थित कुमारबांध मैदान में शुक्रवार शाम फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से हितेन मुर्मू नामक एक युवक की मौत हो गई। हादसे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time