Chaibasa: गुवा SAIL का सिविल विभाग ठप्प, संजय बनर्जी को पुनः पदस्थापित करने की मांग

गुवा:  सेल गुवा के सिविल विभाग की सेवाएं अब पूरी तरह से ठप्प हो गई हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि टाउनशिप के सफाई, क्वार्टर और डेवलपमेंट के काम ठीक से नहीं हो रहे हैं। टाउनशिप डेवलपमेंट का काम भी अब पूरी तरह रुक गया है, जिससे लोगों में असंतोष की स्थिति है।

जानकारी के अनुसार, सिविल विभाग के सिविल इंजीनियर सह महाप्रबंधक संजय बनर्जी को प्रशासनिक स्तर से एचआरडी विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया। यह निर्णय सेल के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर के आदेश से लिया गया।

ग्रामीणों और सेल कर्मियों का कहना है कि इस फैसले से क्षेत्र में अव्यवस्था और बढ़ गई है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि बीते 12 जून को कानू राम चाँपिया नामक 23 वर्षीय युवक की छत बनाने के काम के दौरान दीवार गिरने से मृत्यु हुई थी। इसके बाद आरोपों के चलते संजय बनर्जी का स्थानांतरण कर दिया गया।

वर्तमान में सेल विद्युत विभाग के महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिक इंजीनियर) सिविल विभाग के काम देख रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह निर्णय अनुचित और गलत है। इस स्थिति के कारण लोगों और कर्मचारियों ने सेल बीएसएल के वरिष्ठ कार्यपाल निदेशक से मांग की है कि अनुभवी और वर्षो से सिविल विभाग में सेवा दे रहे संजय बनर्जी को पुनः सिविल विभाग में पदस्थापित किया जाए, ताकि विभागीय कार्य सुचारू रूप से चल सके।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम: परंपरा, पराक्रम और आस्था का दिखा अनूठा संगम

बहरागोड़ा : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर बहरागोड़ा की सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। राम मंदिर मैदान और स्थानीय कमेटियों द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने न…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time