सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने जेल में मनाया भैया दूज, जेल अधीक्षक को बनाया भाई

मेरठ:  मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने इस बार भैया दूज का पर्व जेल में ही मनाया। जेल परिसर में मुस्कान ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा को भाई मानते हुए पारंपरिक तरीके से तिलक किया। इस अवसर पर जेल के अन्य स्टाफ भी मौजूद थे। डॉ. शर्मा ने मुस्कान को मिठाई भेंट की और सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी बंदियों के साथ उनका व्यवहार समान है और उनका प्रयास रहता है कि हर बंदी बेहतर इंसान बने।

मुस्कान के जीवन में बदलाव
जेल सूत्रों के मुताबिक, जेल में रहने के दौरान मुस्कान के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। पहले ड्रग्स के कारण अवसाद और तनाव में रहने वाली मुस्कान अब ध्यान और आध्यात्मिक पुस्तकों में समय बिताती हैं। मुस्कान प्रेग्नेंट भी हैं और उनका कहना है कि उनकी इच्छा है कि उन्हें कृष्ण जैसी संतान मिले। आध्यात्म और ध्यान के जरिए वह अपने जीवन को सुधारने की कोशिश कर रही हैं।

सौरभ हत्याकांड की पृष्ठभूमि
मुस्कान रस्तोगी मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में न्यायिक अभिरक्षा में हैं। इस मामले में, 3 मार्च 2025 को मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने सौरभ की निर्मम हत्या की थी। हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने सौरभ की लाश को टुकड़ों में काटकर नीले रंग के ड्रम में रखा और ऊपर से सीमेंट डालकर सील किया था। इस घटना ने मेरठ में सनसनी फैला दी थी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

    पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया…

    Spread the love

    Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

    जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time