जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने विधायक सरयू राय के निर्देश पर सोनारी दोमुहानी से लेकर कपाली तक के छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों की साफ-सफाई और रास्तों की स्थिति का जायजा लिया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने पाया कि जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर और उनके कर्मचारी घाटों की सफाई और रास्तों की मरम्मत में सक्रिय हैं। निरीक्षण में जो भी कमियां मिलीं, उन्हें तुरंत अधिकारियों को बताकर सुधार के निर्देश दिए गए।
मुकुल मिश्रा ने आश्वस्त किया कि दो से तीन दिनों के अंदर सोनारी दोमुहानी से लेकर कपाली तक के घाटों की सफाई और रास्तों की मरम्मत कर दी जाएगी, ताकि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से घाटों तक पहुँच सकें।
निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल में विनोद सिंह, काजल चौधरी, रंजीत प्रसाद, सुप्रियो घोष, प्रवीण पांडे, श्याम रंजन मंडल, उत्तम दास, अतुल सिंह, बाबू सिंह सरदार आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : Potka: दो दिन बाद छठ, लेकिन घाटों की सफाई नहीं — व्रतियों में नाराजगी




















































