Jamshedpur: कांग्रेस नेताओं ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के घाटों का किया निरीक्षण, JNAC को दिया सुधार का आदेश

जमशेदपुर:  छठ महापर्व के मद्देनजर, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख घाटों — बगुनहातू छठ घाट, बाबूडीह घाट, पांडेय घाट, गांधी घाट समेत अन्य घाट — की सफाई और आवश्यक तैयारियों का कांग्रेस नेताओं ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर सफाई व्यवस्था, जलस्तर, पहुंच मार्ग और अन्य सुविधाओं की जांच की गई।

घाटों पर पाई गई कमियों की जानकारी जेएनएसी (जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी) के अधिकारियों को दी गई और कहा गया कि सुधार कार्य तुरंत शुरू किया जाए।

निरीक्षण में कौन-कौन मौजूद थे
निरीक्षण का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद बिहारी दुबे ने किया। उनके साथ जिला कांग्रेस प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवेश राज, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार, पार्टी के अन्य पदाधिकारी राजकिशोर यादव, सशी कुमार सिन्हा, धीरज कुमार, त्रिनाथ कुमार, पंकज कुमार यादव, सुशील घोष, बंटी सिंह राजपूत, और स्थानीय बस्तीवासी उपस्थित थे।

आनंद बिहारी दुबे और बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का प्रतीक है, इसलिए सभी प्रशासनिक और नागरिक संस्थाओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि घाटों पर सभी आवश्यक सुविधाएं समय रहते स्थापित और सुचारू रूप से संचालित की जाएंगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सूर्य मंदिर में छठ की तैयारियां अंतिम चरण में, लोकगायिका डिम्पल भूमि और मानवी सिंह देंगे प्रस्तुति

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time