जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के तत्वावधान में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह का गोलमुरी क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। सांसद कालीचरण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के महाप्रसाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चतरा से जमशेदपुर पहुंचे थे। जैसे ही उनके आगमन की सूचना मिली, समाज के सैकड़ों लोगों ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि आप सबों का भरोसा मेरे ऊपर है, और इस भरोसे को मैं कभी टूटने नहीं दूंगा। समाज की सेवा और एकता ही मेरा संकल्प है।” सांसद ने समाज में एकता, सहयोग और विकास के लिए सभी से मिलकर काम करने का आह्वान भी किया।
स्वागत कार्यक्रम में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन रांची के निदेशक रंजन सिंह, ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के अध्यक्ष विकास सिंह, महासचिव अनिल ठाकुर, संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह, सहित भास्कर सिंह, विजय तिवारी, शशि सिंह, साकेत गौतम, अमोद कुमार, सरोज चौधरी, राजेश कुमार, राकेश सिंह, पिंटू सिंह, परशुराम सिंह आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान समाज में एकता, सहयोग और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान भी किया गया।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































