Jamshedpur: ब्रह्मर्षि विकास मंच ने जमशेदपुर में चतरा सांसद कालीचरण सिंह का किया भव्य स्वागत

जमशेदपुर:  ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के तत्वावधान में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह का गोलमुरी क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। सांसद कालीचरण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के महाप्रसाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चतरा से जमशेदपुर पहुंचे थे। जैसे ही उनके आगमन की सूचना मिली, समाज के सैकड़ों लोगों ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि आप सबों का भरोसा मेरे ऊपर है, और इस भरोसे को मैं कभी टूटने नहीं दूंगा। समाज की सेवा और एकता ही मेरा संकल्प है।” सांसद ने समाज में एकता, सहयोग और विकास के लिए सभी से मिलकर काम करने का आह्वान भी किया।

स्वागत कार्यक्रम में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन रांची के निदेशक रंजन सिंह, ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के अध्यक्ष विकास सिंह, महासचिव अनिल ठाकुर, संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह, सहित भास्कर सिंह, विजय तिवारी, शशि सिंह, साकेत गौतम, अमोद कुमार, सरोज चौधरी, राजेश कुमार, राकेश सिंह, पिंटू सिंह, परशुराम सिंह आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान समाज में एकता, सहयोग और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान भी किया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सूर्य मंदिर में छठ की तैयारियां अंतिम चरण में, लोकगायिका डिम्पल भूमि और मानवी सिंह देंगे प्रस्तुति

 

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time