Jamshedpur: मानगो पलंग मार्केट में देर रात भीषण आग से जली कई दुकानें — रंगदारी विवाद की आशंका

जमशेदपुर:  शुक्रवार देर रात मानगो बस स्टैंड के पास स्थित पलंग मार्केट में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और भारी मात्रा में लकड़ी, गद्दे, कपड़े तथा फर्नीचर का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में काफी अफ़रा-तफ़री मच गई.

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन व्यापारियों को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा है।

नुकसान झेल रहे दुकानदारों का कहना है कि घटना के पीछे रंगदारी विवाद हो सकता है। दुकानदारों का कहना है कि कुछ दिनों पहले ‘शुरू’ नामक एक युवक ने उनसे रंगदारी की मांग की थी. जब दुकानदारों ने रुपये देने से इनकार कर दिया तब शुरू ने धमकी दी थी कि वह उनकी दुकानें जलवा देगा। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि आग लगने से पहले कुछ संदिग्ध युवकों को घटना स्थल के आसपास देखा गया था।

सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले को रंगदारी और आपराधिक साजिश के एंगल से भी देख रही है.

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सीतारामडेरा में तीन अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार, एक दर्जन मामलों का आरोपी भी शामिल

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time