जमशेदपुर: शुक्रवार देर रात मानगो बस स्टैंड के पास स्थित पलंग मार्केट में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और भारी मात्रा में लकड़ी, गद्दे, कपड़े तथा फर्नीचर का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में काफी अफ़रा-तफ़री मच गई.
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन व्यापारियों को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा है।

नुकसान झेल रहे दुकानदारों का कहना है कि घटना के पीछे रंगदारी विवाद हो सकता है। दुकानदारों का कहना है कि कुछ दिनों पहले ‘शुरू’ नामक एक युवक ने उनसे रंगदारी की मांग की थी. जब दुकानदारों ने रुपये देने से इनकार कर दिया तब शुरू ने धमकी दी थी कि वह उनकी दुकानें जलवा देगा। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि आग लगने से पहले कुछ संदिग्ध युवकों को घटना स्थल के आसपास देखा गया था।
सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले को रंगदारी और आपराधिक साजिश के एंगल से भी देख रही है.
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: सीतारामडेरा में तीन अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार, एक दर्जन मामलों का आरोपी भी शामिल
There is no ads to display, Please add some



















































