Saraikela: गुप्त सूचना के आधार पर कपाली पुलिस की बड़ी सफलता, 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों पकड़ाया तस्कर

सरायकेला:  कपाली ओपी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हासांडुगरी काला ईंट भट्टा के समीप छापेमारी कर मोहम्मद अरमान (पिता शेख जुम्मन) को 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों धर दबोचा है.

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में एक युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है। इस आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। आरोपी के पास से 81 पुड़िया ब्राउन शुगर समेत 2800 रुपये नकद, एक काले रंग की एक्टिवा स्कूटी (JH05DW-1909) और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मोहम्मद अरमान स्थानीय स्तर पर ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था और नशे के इस नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इससे जुड़े सप्लायरों का नेटवर्क कितना व्यापक है।

ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने स्पष्ट किया कि कपाली क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के धंधे में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर है और इलाके में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ाती है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मानगो पलंग मार्केट में देर रात भीषण आग से जली कई दुकानें — रंगदारी विवाद की आशंका

 

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : अपने मौलिक अधिकारों के लिए एक और लड़ाई की आवश्यकता है, इसके लिए शिक्षित होना जरूरी : सोनाराम सिंकु

जगन्नाथपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय)  : जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय प्लस टू परिसर में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी…

Spread the love

Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज

जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आदिवासी छात्र एकता, केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time