जमशेदपुर: मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में बीते देर रात 60 वर्षीय मरीज की मौत के बाद हंगामा मच गया। गंभीर हालत में अस्पताल लाए गए मरीज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही स्वजन आक्रोशित हो गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सकों से बहस करने लगे। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और नर्सें अपनी सुरक्षा के लिए इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकलकर अन्य वार्डों में चली गईं।
सूचना मिलते ही अस्पताल के होमगार्ड मौके पर पहुंचे, लेकिन भीड़ को समझाने में असफल रहे। हालात बिगड़ते देख अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.के. मंधान ने तुरंत एमजीएम थाना पुलिस और एडीएम को जानकारी दी।
कुछ ही देर बाद पुलिस टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद अस्पताल का कामकाज सामान्य रूप से शुरू हो सका। अधीक्षक डॉ. मंधान ने बताया कि मरीज बेहद गंभीर अवस्था में लाया गया था और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई थी। स्वजन इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं थे, जिस कारण हंगामा हुआ। फिलहाल अस्पताल में शांति बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जुगसलाई में फिर गोलियां गूंजी, चिकन विक्रेता पर हमला – तीन गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some



















































