Jamshedpur: जुगसलाई में फिर गोलियां गूंजी, चिकन विक्रेता पर हमला – तीन गिरफ्तार

जमशेदपुर:  जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लतनगर में शुक्रवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब अज्ञात अपराधियों ने चिकन विक्रेता जाफर अली उर्फ़ मुर्गा राजू पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलीबारी में जाफर अली गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाफर अली जैसे ही मिल्लतनगर स्थित ए.आर. ट्रेडर्स के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। गोलियां लगने के बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाई और खुद ही ऑटो से अस्पताल पहुंचकर इलाज शुरू कराया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें घटना के कुछ दृश्य मिले हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को तीन आरोपियों — शाकिब, हयात और एक अन्य — को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो कदमा शास्त्री नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके पास से दो देसी पिस्तौल भी बरामद की हैं।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि पिछले सात दिनों में जुगसलाई थाना क्षेत्र में यह दूसरी फायरिंग की घटना है। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: साकची में साधु के भेष में ठगी, दो महिलाएं बनी शिकार – ढाई लाख के गहने लेकर फरार हुए ठग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में बड़ा खुलासा, 20 अफसरों की SIT गठित

दिनदहाड़े 42 लाख की लूट के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आदित्यपुर में पुल पर चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपये बरामद होने की सूचना जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time