Jamshedpur: बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने 1100 छठ व्रतधारियों के बीच बांटी पूजन सामग्री, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

जमशेदपुर:  छठ महापर्व को समर्पित बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से रविवार को मानगो डिमना मेन रोड स्थित दुर्गा पूजा मैदान में 1100 छठ व्रतधारियों के बीच फल, सुप और पूजन सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया। सुबह 10 बजे से ही श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए मैदान में पहुंचने लगे और दोपहर तक वहां भक्तों की लंबी कतार लग गई।

संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा कि छठ माता की सेवा करना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, “सभी तीर्थों से बढ़कर छठ व्रतधारियों की सेवा है। हर साल हम प्रयास करते हैं कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कमी महसूस न हो।”

विकास सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी एक सप्ताह पहले ही क्षेत्र में कूपन वितरण किया गया था, ताकि लोग सुव्यवस्थित तरीके से प्रसाद प्राप्त कर सकें। साथ ही, श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया कि वे स्वस्थ पर्यावरण के लिए कपड़े का झोला लेकर आएं।

सेवा शिविर में स्वर्गीय शारदा सिन्हा के प्रसिद्ध छठ गीतों पर श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान व्रतधारियों को सुप, नारियल, घागल, सेव, नाशपाती, संतरा, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री दी गई। विकास सिंह ने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु को इतना प्रसाद देने की कोशिश की गई कि वे अपने घर पर निश्चिंत होकर पर्व मना सकें।

इस अवसर पर सेवा में योगेश्वर ठाकुर, बिपिन झा, सीताराम प्रसाद, राम अवधेश चौबे, शंभू नाथ प्रसाद, नितिन चंद्र द्विवेदी, अर्जुन शर्मा, राजेश सिंह, सूरज नारायण, छोटे लाल सिंह, जयराम मिश्रा, किशोर बर्मन, संदीप शर्मा, शिव साहू, दीपक मेहता, कमलेश सिंह, राहुल गुप्ता, पूनम सिंह, प्रतिभा मिश्रा, विद्या शरण सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और महिला सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: छठ घाटों की तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम की नई टीम ने संभाला कार्यभार, अंशुल रिंगासिया बने अध्यक्ष

जमशेदपुर : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम का 4वां इंस्टॉलेशन समारोह में लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई नेतृत्व टीम ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। साकची स्थित…

Spread the love

Bahragora : झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से युवक की मौत, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के वनकाटी गांव निवासी उत्तम कुमार सीट (40) की एक ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सक द्वारा गलत इलाज के दौरान ताबड़तोड़ कई इंजेक्शन लगाए जाने से असमय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time